फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ डाली अभद्र टिप्पणी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। फेसबुक पर एक युवक ने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी पोस्ट कर दी। इस मामले में सदर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी को तलाश करने में लगी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी बाग निवासी विपिन पंवार का कहना है कि तीन दिन पूर्व फेसबुक पर अंबर नोटियाल नामक युवक ने हिंदू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखकर पोस्ट की। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। आरोपी ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है। इस मामले में विपिन ने सदर कोतवाली में आरोपी अंबर नोटियाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें