फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के घर चार लाख के जेवरों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। चोरों ने चिराऊं गांव में फौजी के घर से चार लाख रुपये मूल्य के स्वर्ण आभूषण व नगदी चोरी कर ली। आहट होने पर घर में मौजूद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। सूचना पर रात में ही 100 डायल ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने थाना पर घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिराऊं निवासी प्रमोद का पुत्र सुशील सेना में है। दूसरा पुत्र अनिल भी ड्यूटी पर गया हुआ था। सोमवार की रात किसी वक्त चोरों ने दीवार फांद कर उनके घर को खंगाल दिया। चोरी को अंजाम देकर चोर जब सीढ़ियों के रास्ते भाग रहे थे तो घर में मौजूद अनिल की पत्नी शीतल ने आहट होने पर शोर मचा दिया। ग्रामीण एकत्र होते तब तक चोर जंगल के रास्ते फरार हो गए। रात में ही सूचना पर 100 डायल घटना स्थल पहुंची और घटना की जानकारी ली। सुबह होने पर घर पहुंचे अनिल ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। अनिल ने बताया कि सोने चांदी के घर में रखे सभी स्वर्ण आभूषण के अलावा चोर पांच हजार की नगदी चोरी कर ले गये। चोरी गये लगभग 15 तौले के आभूषणों की कीमत लगभग चार लाख रुपये है। एसओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें