नानौता। छह माह के लिए जिला बदर के आरोपी को समय से पहले क्षेत्र में रहने के चलते पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम टिकरौल निवासी सोनू पुत्र नानू को एडीएम (ई) द्वारा 21 मार्च 2018 में छह माह के लिए जिला बदर किया गया। जिला बदर होने के बावजूद सोनू जिले में ही रह रहा था। जिसे एसआई सुरेश कुमार व एसआई आदेश पांचाल द्वारा बीती रात करीब 10 बजे दबोच लिया। वह तीतरों मोड़ पर कही भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने जिल ाबदर के आरोपी सोनू को जेल भेज दिया।