गोवंश तस्करी में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, ट्रक सीज
लखनौती (सहारनपुर)। गोवंश तस्करी के मामले में पुलिस ने ट्रक को सीज करते हुए पांच-छह लोगों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। बता दें बृहस्पतिवार को हरियाणा से तस्करी करके गोवंश लाया जा रहा था, लेकिन जब तस्करों ने डवकोला घाट के रास्ते हरियाणा से यूपी की सीमा में प्रवेश करना चाह तो घना कोहरा होने के कारण यमुना नदी में चालक रास्ता भटक गया और गाड़ी नदी में धंस गई। पुलिस के पहुंचने पर तस्कर गाड़ी को वहीं छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस और शिव सैनिकों ने बमुश्किल गोवंश को गाड़ी से बाहर निकाला। एसआई सतवीर सिंह की ओर से अज्ञात पांच-छह गोवंश तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए गाड़ी को कोतवाली ला कर सीज कर दिया।