फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन का जंफर काटकर ट्रांसफार्मर से तेल और कापर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। चोरों ने रविवार रात आईपीडीएस योजना के अंतर्गत लगे ट्रांसफार्मर को काटकर उसका तेल व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर लोग घरों से निकले तो चोरी का पता चला। कस्बे के मोहल्ला कोटला मे आईपीडीएस योजना के अंतर्गत टाटा प्रोजेक्ट कंपनी ने 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया था। रविवार रात चोरों ने 11 हजार वोल्ट क्षमता की लाइन में फाल्ट कर जंफर काट दिए तथा ट्रांसफार्मर को गैस कटर से काटकर उसमें से तेल व कापर चोरी कर लिया। सूचना पर जेई सुशील कुमार को इसकी जानकारी दी। जेई ने बताया कि कंपनी की ओर से ट्रांसफार्मर अभी विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। नुकसान का अनुमान करीब चार लाख रुपये बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें