फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने फिर बनाया मोबाइल शॉप को निशाना, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल शॉप में चोरी, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। आबकारी रोड स्थित एक मोबाइल शॉप के ताले तोड़कर सोमवार रात चोरों ने दर्जनों महंगे मोबाइल, 25 हजार रुपये की नगदी सहित लाखों की चोरी की। मंगलवार सुबह दुकान खुलने पर घटना का पता चला।
आबकारी रोड पर अंकुर चौधरी की सत साहिब के नाम से मोबाइल शॉप है। चोरों ने सोमवार रात दुकान के ताले तोड़कर 70 महंगे मोबाइल और 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात का पता मंगलवार की सुबह दुकान पर जाने के बाद चला। दुकान के ताले टूटे थे और अंदर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। आसपास के दुकानदार भी वहां एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने सर्दी के मौसम में चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोष जताया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल ने पुलिस प्रशासन से अब तक हुई चोरी की वारदातों का शीघ्र खुलासा करने तथा घटनाओं को रोकने के लिए रात में नगर के बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। बता दें कि तीन दिन पूर्व चोरों ने एसडीएम कार्यालय के सामने स्थित जगदंबा मोबाइल शॉप में भी लाखों रुपये चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उधर, कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि दुकान स्वामी अंकुर चौधरी की तहरीर पर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें