बुजुर्ग की पिटाई की, रिपोर्ट दर्ज
गंगोह। मोहल्ला इलाहीबख्श निवासी शाहनवाज पुत्र अकबर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि तीन दिन पूर्व उसके पिता मोहल्ले की मस्जिद में नमाज पढ़ने गए हुए थे। नमाज पढ़ने के बाद मोहल्ले का ही माजिद उनके साथ बदतमीजी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके पिता को बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया वहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।