नानौता (सहारनपुर)। गांव छिछरौली से एक किशोरी पांच दिन पूर्व घर से अचानक लापता हो गई। पीड़ित पिता ने थाने पर तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव छिछरौली निवासी ब्रजपाल ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री गत तीन अगस्त को घर पर अकेली थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। उसकी सभी जगह पर तलाश की गई। लेकिन, कोई पता नहीं लग पाया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।