कक्षा 12 की छात्रा से गैंगरेप, आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बड़गांव (सहारनपुर)। बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ युवक कक्षा 12 की छात्रा को बहला फुसला कर एक खंडहर में ले गए और वहां तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। घटना चार दिन पुरानी है। बृहस्पतिवार की सुबह पीड़ित छात्रा के पिता ने थाने पहुंच तहरीर देते हुए आठों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्रा को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए नामजद आरोपियों में से छह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बृहस्पतिवार की सुबह बड़गांव क्षेत्र के एक गांव निवासी ने थाने पहुंच तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री कक्षा 12 की छात्रा है। वह 18 जून की दोपहर को गांव स्थित दुकान से कुछ समान लेने के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी वक्त गांव निवासी मनोज पुत्र राजेंद्र, अंकित पुत्र पवन, सुमित पुत्र बेदू , अनुज पुत्र राजेंद्र, भीम पुत्र किरनपाल, बुल्ली पुत्र राजकुमार, सचिन पुत्र जसबीर व अभिषेक पुत्र चरण निवासी धूमगढ़ उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर गांव के खंडहर की ओर ले गये। जहां मनोज, अंकित और सुमित ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे रोती बिलखती छोड़ कर आरोपी फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। पहले उसने डर के मारे परिजनों का कुछ नहीं बताया। गुमसुम रहने पर परिजनों द्वारा जब उससे पूछा गया तो पीड़िता ने आपबीती बताई जिसे सुन कर परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। इसके बाद छात्रा का पिता उसे लेकर थाने पहुंचा।
पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आठों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पूछताछ के लिए छह को हिरासत में ले लिया। साथ ही पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि लड़की के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नामजद आठ आरोपियों में से छह को हिरासत में लेकर पूछताछ की रही है। मामला रंजिशन लग रहा है फिर भी घटना की जांच की जा रही है।
पुलिस ने छह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की