फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में सीबीआई को मिले कई अहम सुराग
विज्ञापन

सहारनपुर। सप्ताह भर से सहारनपुर में रहकर अवैध खनन की जांच में जुटी सीबीआई की टीम को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर टीम अब आगे की कार्रवाई करेगी। सीबीआई की जांच को लेकर अधिकारियों और अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

वर्ष 2012 के बाद जिले में हुए अवैध खनन की लगातार शिकायतें प्रशासन को मिलती रहीं। इसके बाद प्रशासन ने जांच कराई थी, जिसमें अवैध खनन के 437 मामले प्रकाश में आए थे। डीएम ने पुलिस को आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई के लिए लिखा था, मगर एक भी व्यक्ति के विरुद्घ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। अवैध खनन की जांच सीबीआई कर रही है। 12 जून से सीबीआई की टीम यहां पहुंची हुई है, जिसने खनन क्षेत्र में जाकर मौका मुआयना करने के साथ ही स्टोन क्रशर मालिकों और खनन से जुड़े लोगों से पूछताछ की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई को आठ दिन में हुई पूछताछ और पड़ताल में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर टीम आगे की जांच को बढ़ाएगी। सीबीआई जांच को लेकर खनन माफियाओं में भय का माहौल है। साथ ही अवैध खनन के दौरान जिले में जिम्मेदार अधिकारी रहे लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें