नानौता। क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने अपने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर उसे बुरी नीयत से पकड़ने और विरोध करने पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पेट में चाकू मारने की धमकी देकर जेवर और मोबाइल भी छीन लिया गया। महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। रात में यह युवक घर में आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी युवक उसे चाकू मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने पति के साथ थाना पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।