फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना की जेब से एक लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। नगर में आए मौलाना की जेब पर चोर ने हाथ साफ कर दिया। मौलाना ने जेब से करीब एक लाख रुपये चोरी होना बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को देवबंद निवासी मौलाना मेहराज नकुड़ में किसी काम से आए हुए थे। बताया कि शाम करीब पांच बजे किसी ने उनकी जेब पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मौलाना ने जेब से करीब एक लाख रुपये चोरी होना बताया है। मौलाना की जेब से एक लाख रुपये चोरी होने की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है। हालांकि देर शाम तक पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सुराग नहीं लगा है। एसएसआई अजय गौड़ ने बताया कि देर शाम तक पीड़ित द्वारा कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें