नागल (सहारनपुर)। नागल थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी कल्लू पुत्र प्रकाश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पिछले तीन दिन से रिश्तेदारी में गया था। बृहस्पतिवार की सुबह जब वह घर आया तो मकान का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने करीब 10 हजार रुपये कीमत के बर्तन व कपड़ा आदि सामान चोरी कर लिया।