फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास किलो गौमांस सहित तस्कर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। पुलिस ने रविवार को ढालवाला उर्फ शहजादपुर के एक घर में छापा मारकर गोकशी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से 50 किलो गोमांस सहित कुछ उपकरण भी बरामद किये हैं। थानाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मुजफ्फराबाद चौकी प्रभारी लाल सिंह को मय फोर्स के ढालवाला उर्फ शहजादपुर में एक घर पर छापामारी करने के लिए भेजा गया था। पुलिस को आता देख वहां धंधे में लगे लोगों में अफरा तफरी मच गई और गोकशी कर रहे लोग मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस टीम ने पीछा कर उनमें से एक को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि मौके से 50 किलो गोमांस व कुछ उपकरण भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शमशाद पुत्र जमशैद निवासी खुजनावर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें