फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने युवक पर लगाया रेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर बलात्कार करने का प्रयास करने तथा विरोध करने पर मारपीट व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को परिजनों व अन्य ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंची एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि गांव का ही एक युवक उसे घर में अकेली देखकर जबरन घर के अंदर घुस गया ओर उसका मुंह दबोचकर कमरे के अंदर ले जाकर बलात्कार की कोशिश करने लगा। आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की तथा उसके कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़िता ने बताया कि किसी तरह उसने आरोपी युवक के चंगुल से छूटकर कमरे से बाहर निकलकर शोर मचा दिया। उसके बाद आरोपी पड़ोसियों को आता देख वहां से भाग गया। बताया कि पड़ोसियों ने इसकी सूचना पीड़िता युवती के परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन तुरंत अन्य ग्रामीणों के साथ युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे। युवती की ओर से आरोपी युवक को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के घर दबिश दी गई थी वह घर से फरार हो गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें