बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। सोमवार की देर शाम थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस टीम कच्ची शराब की कसीदगी करते हुए उपकरणों सहित दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक मित्रपाल व सुखपाल पुत्र जुम्मन निवासी कोठड़ी से 5 लीटर कच्ची शराब और 50 लीटर लाहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों का चालान किया गया है।