फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनगो के पद पर नौकरी लगने के नाम पर हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानूनगो की नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 8 लाख
विज्ञापन

देवबंद। कानूनगो के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से आठ लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट अदालत के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
सांपला खत्री गांव निवासी मुराद आलम ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि वर्ष 2016 के अक्तूबर माह में लिंक रोड सहारनपुर निवासी आसिफ हवारी से उसकी मुलाकात हुई। उसने आसिफ से भाई मुशीर आलम की कहीं नौकरी लगवाने की बात कही तो उसने उसे बताया कि वह उसकी नौकरी कानूनगो के पद पर लगवा सकता है। जिसके लिए उसे आठ लाख रुपये देने होंगे। मुराद आलम के मुताबिक उसकी बात पर भरोसा कर उसने उसे आठ लाख रुपये दे दिए, लेकिन काफी दिन गुजरने के बाद भी भाई की नौकरी नहीं लगी। आरोप है कि जब वह आसिफ ने इससे संबंधित बात करने का प्रयास करता तो वह हर बार टाल मटोल करता रहा। इस दौरान उसने उसे तीन लाख रुपये के चेक दिए, लेकिन वह बाउंस हो गए। इतना ही नहीं उसने 1 लाख 60 हजार रुपये खाते में डलवाने की बात कही, लेकिन ऐसा नहीं किया। जब उसने बार बार पैसे का तकाजा किया तो उसने उसे झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। सोमवार को पुलिस ने अदालत के आदेश आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें