मुर्गी फार्म में हजारों की चोरी
अंबेहटा (सहारनपुर)। चोरों ने चापरचीड़ी गांव में स्थित मुर्गी फार्म से हजारों रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। गांव के निवासी नरेश कुमार ने बताया कि गांव के बहार उसका मुर्गी फार्म बना है। सोमवार रात चोर वहां से दो बड़े बैट्रे, एक इनवर्टर, मोबाइल और एक बिजली का बोर्ड चोरी कर ले गए। रात करीब आठ बजे नरेश के पुत्र प्रशांत और हिमांशु मुर्गी फार्म पर गए तो घटना का पता चला। उन्होंने तुरत डायल 100 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। नरेश ने करीब 35 हजार रुपये का नुकसान बताया। चौकी प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।