सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में शादी समारोह से चोरी हुए नगदी से भरे बैग को पुलिस ने बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने एक महिला और उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व थाना कुतुबशेर क्षेत्र में स्थित एक बैंक्वेट हाल में गंगोह निवासी दीनदयाल के पुत्र की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। शादी समारोह से दीनदयाल का बैग चोरी हो गया था। बैग में दो लाख रुपये की नगदी और सगन के लिफाफे थे। रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस एक महिला और उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार कर बैग और 32 हजार रुपये की नगदी बरामद की। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सखिया, पुत्र का नाम निवासी मध्य प्रदेश बताए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।