फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल में एक ही रात में पकड़े गए 212 अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडल के तीनों जिलों में पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए शुक्रवार की रात को अभियान चलाया और एक ही रात में 212 वांछितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस उप महानिरीक्षक एस इमैनुअल के निर्देश पर सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जिलों में वांछित अपराधियों केे धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। रात 10 बजे से गैर जमानती वारंटियों, वांछितों, इनामी एवं जिला बदर की गिरफ्तारी के लिए मुजफ्फरनगर, शामली एवं सहारनपुर पुलिस ने दबिश देनी शुरू की। अभियान के दौरान सहारनपुर में 70 वारंटी, 45 वांछित एवं एक जिला बदर आरोपी समेत 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुजफ्फरनगर में 26 वारंटी, 28 वांछित, 5 हजार रुपये का एक ईनामी तथा 6 जिला बदर समेत 61 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा शामली में 8 वारंटी, 24 वांछितों एवं 3 जिला बदर समेत 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों जिलों में 104 वारंटी, 97 वांछित एक ईनामी एवं 10 जिला बदर समेत कुल 212 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 2346 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें