फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम को मिली हाइवे पेट्रोलिंग कार

विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी रोमियो टीम को मिली हाइवे पेट्रोलिंग कार
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। महिलाओं एवं छात्राओं से होने वाली छेड़छाड़ एवं अन्य वारदातों से निपटने के लिए गठित एंटी रोमियो टीम को एसएसपी के द्वारा एक हाइवे पेट्रोल कार उपलब्ध कराई गई है। इससे पीड़ित महिलाओं को त्वरित मदद मिल सकेगी। मंगलवार को कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने इस कार को कोतवाली प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गंगोह क्षेत्र को हाइवे पेट्रोल कार मिलने पर लोगों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। कोतवाल ने बताया कि एंटी रोमियो टीम में एसआई सतवीर सिंह, हेड कांस्टेबल उपेंद्र सिंह, कांस्टेबल अभिषेक राठी, महिला कांस्टेबल अंशु चौधरी शामिल रहेंगे। उन्होंने टीम को मनचलों से निपटने के लिए नियमित गश्त और बालिका विद्यालयों के आसपास शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें