बड़गांव (सहारनपुर)। कस्बे में दिन निकलते ही दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें महिला सहित छह लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये नानौता अस्पताल भेजा गया है।
कस्बा निवासी मामचंद कश्यप का बेटा शमशेर कस्बे में रेहड़ी लगाता है। रविवार की शाम रेहड़ी पर पहुंचे कस्बा निवासी पप्पू दलित के बेटे मुन्ना ने शराब पीने को गिलास मांगा तो उसने मना कर दिया। इस गुस्साए मुन्ना ने अपने दोस्तों को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर दी। लोगों द्वारा मामला शांत करा दिया गाया। आरोप है कि सोमवार की सुबह मामचंद के बेटा शमशेर जंगल की ओर जा रहा था। जहां मुन्ना, कपिल पुत्रगण पप्पू ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले। इसमें शमशेर, सुशील पुत्रगण मामचंद और सोनू पुत्र सुशील, राहुल पुत्र शमशेर, प्रियंका पुत्री सुशील वहीं, दूसरे पक्ष की एक महिला भी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये नानौता भेजा। जहां शमशेर की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने सहारनपुर रेफर कर दिया। उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।