फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल छात्र के 18 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल छात्र के 18 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। पिछले काफी समय से नगर में एटीएम बदलकर धोखाधड़ी कर रुपये निकालने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। थाना बड़गांव के गांव जडौदापांडा निवासी रविंद्र त्यागी पुत्र जय सिंह ने नानौता थाने पर तहरीर देकर बताया कि 23 अगस्त की की शाम करीब पौने पांच बजे वह नानौता नगर के देवबंद रोड स्थित ओबीसी के एटीएम पर रकम निकालने के लिए पहुंचा। वहां पहले से ही दो युवक खड़े थे। उसने जब रकम निकालने के लिए कार्ड लगाया तो पैसे थोड़ा देर से निकले। इसी बात का फायदा उठाकर उस युवक ने मदद के बहाने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद वह वहां से चला गया। कुछ ही देर बाद उसके खाते से पूरे 18 हजार की रकम गायब हो चुकी थी। रकम निकाले जाने का मेसेज मोबाइल पर आने के बाद उसने बैंक अधिकारियों से संपर्क भी किया मगर कोई हल नहीं निकला। पीड़ित छात्र ने तहरीर देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें