फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो बाइक सहित दो चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने दो वाहन चोरों को दो चोरी की गई बाइक तथा दो चाकू सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि एसएसआई लोकेंद्र राणा तथा एसआई राजीव शर्मा अपनी टीम के साथ शनिवार रात बाईपास रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो बाइकों पर दो संदिग्ध युवक सुल्तानपुर की तरफ निकले तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों ने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ा। दोनों युवक विकास उर्फ मिंटू पुत्र महावीर गांव ननवाखेडी थाना सरसावा तथा गांव सीकरी कला निवासी अरुण पुत्र राजवीर सिंह है। पुलिस को इनके पास से चोरी की दो बाइक मिली। दोनों बाइकों के आगे तथा पीछे के नंबर अलग-अलग हैं। दोनों के पास से दो चाकू भी बरामद हुए हैं। विकास के खिलाफ यमुनानगर, सरसावा तथा चिलकाना थाने में पहले भी वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। बरामद बाइक सदर बाजार सहारनपुर तथा फतेहपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। दोनों चोरों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें