फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के लिए पति भी छोड़ा, अब प्रेमी ने ही छोड़ दिया, जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, अब प्रेमी ने छोड़ा तो जहर खाया
विज्ञापन

सहारनपुर। जिस प्रेमी के लिए युवती ने अपने पति को छोड़ दिया। उस प्रेमी ने ही उसे धोखा दे दिया। शादी करने से इंकार करने पर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर सीधे पुलिस चौकी पर जा पहुंची और पुलिस को प्रेमी की शिकायत की। हालत खराब होते देख परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
मंगलवार को मानकमऊ क्षेत्र निवासी एक युवती जहरीला पदार्थ खाकर शुगर मिल पुलिस चौकी पहुंच गई। उसने अपने प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व उसकी शादी हो गई थी। लेकिन प्रेमी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। पति को मामले की जानकारी होने पर दोनों में अनबन हो गई। बाद में वह पति से अलग हो गई। पति के छोड़ने के बाद उसने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए कहा। पहले तो वह टालमटोल करता रहा। बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। जिस पर वह मानसिक रूप से परेशान हो गई और जहरीला पदार्थ खा लिया। उसने अपने प्रेमी पर धोखा देने और उसे बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी पर युवती की हालत खराब होते देख पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें