फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में गोली मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में गोली मारने का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। कोतवाली नकुड़ के गांव पिलखनी निवासी शिवचरण ने एसएसपी को दिए पत्र में एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि बहरामपुर निवासी उसके भांजे नीरज से कुछ लोग रंजिश रखते हैं। 18 सितंबर को आरोपियों ने नीरज और उसकी मां सुलोचना के साथ मारपीट की थी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को गांव बहरामपुर में नीरज जब खेत पर काम कर रहा था तो तीन नकाबपोश लोगों ने जान से मारने की नीयत से उसे गोली मार दी। भागते समय नीरज के पिता ने आरोपियों को पहचान लिया। डायल 100 पर कॉल करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नीरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शिवचरण ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें