पुलिस ने अवैध खनन की तीन ट्रैक्टर-ट्राली सीज की
देवबंद (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एसडीएम के नेतृत्व में छापामारी कर मिट्टी से भरी तीन भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को कब्जे लिया। एसडीएम ऋतु पूनिया शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ बाबूपुर नगली गांव की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एसडीएम की नजर जब मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों पर पड़ी तो पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। बता दें कि पूर्व में भी पुलिस की टीम अवैध खनन के आरोप में कई ट्रकों और टैक्टर-ट्रालियों को सीज कर चुकी है। बावजूद इसके खनन माफिया अपने कार्य को बदस्तूर अंजाम दे रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ब्यूरो