सहारनपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम में तैनात एक कर्मचारी ने निगम के एजीएम सहित चार कर्मचारियों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली सदर बाजार में एनसीआर दर्ज कराई गई है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला ब्रिजेशनगर निवासी विष्णु दत्त त्यागी ने बताया कि वह उत्तराखंड परिवहन निगम रुड़की में तैनात है। उसने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्यमंत्री की थी। आरोप है कि इससे नाराज होकर उत्तराखंड परिवहन निगम रुड़की के एजीएम जेके शर्मा, बाबू सुनील शर्मा, रवि और राकेश उसके घर आए। शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ लोगों ने उसे बचाया। पुलिस को डायल 100 पर सूचना दी गई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में एनसीआर दर्ज कराई है।