महिला ने सरेबाजार की मनचले की पिटाई
नागल (सहारनपुर)। गांव नन्हेडा निवासी एक महिला अपनी पुत्री के साथ शुक्रवार दोपहर दो बजे बाजार में खरीदारी करने आयी थी। तभी एक युवक उनसे छेड़खानी करने लगा। महिला उससे बचने के लिए एक दुकान में चली गयी तो युवक भी उनके पीछे चला गया एवं छेड़खानी करने लगा। इस पर महिलाओं ने युवक को पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर शराबा सुन लोगों को अपनी ओर आता देख युवक अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी की बाइक कब्जे में लेकर तलाश शुरू की।