फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर लूट का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित मित्तल कंपाउंड निवासी विशंबर नाथ मदान ने फाइनेंस कर्मचारियों पर कार लूटने का आरोप लगाया है। विशंबर नाथ का आरोप है कि नौ नवंबर 2016 को पेपर मिल रोड पर एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने उससे कार लूट ली। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि जांच अधिकारी ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से मिलीभगत कर घटना मुजफ्फरनगर क्षेत्र में होना दर्शाया। डीआईजी से शिकायत करने पर मामले की जांच मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी से कराई गई। मगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें