फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। शराब पीने से मना करने पत्नी की गोलियां बरसा कर हत्या करने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, देर शाम नीलू का शव पीएम के बाद उसकी ससुराल के गांव पहुंचा। जहां बेहद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान उसके दोनों बच्चों को बिलखते देख हर किसी की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार की देर शाम बड़गांव थाने के गांव जड़ौदापांडा निवासी संजू पुत्र सुरेन्द्र ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी नीलू उर्फ नीलिमा द्वारा शराब पीने से मना करने पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम पर भेजा था। शुक्रवार की सुबह मृतका के भाई सुधीर पुत्र जगमोहन निवासी फलौदा थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर के साथ काफी संख्या में मायके के लोग थाना पहुंचे। उन्होंने आरोपी पति संजू के खिलाफ तहरीर देते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि वारदात के दौरान पहले फायर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पिता सुरेंद्र को भी गोली मारने की धमकी देकर संजू ने डरा दिया था। इसके बाद वह नीलू को दो गोलियां और मार कर फरार हो गया था। उधर, सहारनपुर से देर शाम नीलू का शव उसकी ससुराल पहुंचा। जहां बेहद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान उसके दोनों बच्चों नव्या और निपुण को रोते बिलखते देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।
मायकेवालों का आरोप पुलिस पहले कार्रवाई करती तो बच जाती नीलू
मायकेवालों का कहना था कि यदि पुलिस ने पहले ही कार्रवाई की होती तो शायद उनकी बेटी नीलू की जान बच सकती थी। उनके अनुसार पति पत्नी में पिछले एक पखवाड़े में दो बार विवाद हुआ और दोनों ही बार डायल सौ पुलिस मौके पर भी पहुंची, लेकिन हर बार पुलिस केवल संजू को धमका कर ही लौट गई। बताया जाता है कि संजू पूर्व में भी नीलू को पिस्टल दिखा कर गोली मारने की धमकी दे चुका था। पुलिस ने ना तो उसके खिलाफ और न ही लाइसेंसी पिस्टल को जब्त करने की कोई कार्रवाई की। यदि पिस्टल भी पुलिस जब्त कर लेती तो शायद नीलू की जान बच सकती थी। उधर, इस बारे में बड़गांव थानाध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि उनके आने से पहले शिकायत आई थी, लेकिन उस वक्त पंचायतियों ने दोनों में फैसला करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें