भाई पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया
बेहट। मोहल्ला सड़क पार निवासी एक व्यक्ति ने अपने भाई पर प्लाट की जमीन पर अवैध कब्जा कर जबरन निर्माण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में मोहल्ला सड़कपार निवासी अफजल पुत्र अख्तर ने बताया कि उसके पास रिहायशी प्लाट का बैनामा है। आरोप है कि प्लाट की कुछ भूमि पर अवैध कब्जा कर उसका भाई जबरन भवन निर्माण कर रहा है। इतना ही नहीं अपने मकान की खिड़की-दरवाजे भी उसके प्लाट की ओर लगा रहा है। जिसकी शिकायत उसने तहसीलदार से भी की थी लेकिन इसके बावजूद भी आरोपी ने निर्माण कार्य बंद नहीं किया है। आरोप है कि यदि वह निर्माण का विरोध करता है तो आरोपी उससे मारपीट पर उतारू हो जाता है। पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।