बरथाकायस्थ में मकान से नगदी एवं जेवरात चोरी
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव बरथाकायस्थ निवासी रिजवान पुत्र इशाक मंगलवार रात घर में एक कमरे में परिवार के साथ सो रहा था। दूसरे कमरे में अज्ञात चोर रात में किसी समय घुस गए और अलमारी एवं संदूक में रखे 60 हजार रुपये और सोने की अंगूठी, कानों के कुंडल, दो पाजेब सहित कीमती कपड़े चुरा लिए। सुबह जब परिजनों उठे तो उन्होंने बराबर के कमरे का दरवाजा खुला देखा। संदूक और अलमारी से कीमती जेवर तथा नगदी गायब थे। रिजवान ने बताया कि घर में उसकी बहन जो हज जाने के लिए तैयार थी, उसके और बच्चों के लिए नए कपड़े बनवाए गए थे। उन सभी कपड़ों को भी चोर अपने साथ ले गए। रिजवान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो