फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति कार्यालय के ताले तोड़ सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति कार्यालय के ताले तोड़ सामान चोरी
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। रविवार रात चोरों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय के ताले तोड़ कर हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया। नगर के सहारनपुर रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव ऋषिपाल सिंह ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनके अधीनस्थ कर्मचारी राजसिंह सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे कार्यालय पहुंचे तो देखा कि मेन गेट के ताले तोड़ने का बीती रात्रि प्रयास किया गया है। ताले न टूटने पर कुंडे सहित गेट तोड़ कर कमरे में रखे सामान को जहां तितर बितर किया गया। वहां रखे इनवर्टर और बैट्री को भी चोरी कर लिया गया। इसके अलावा कमरे को खोलकर वहां रखी फाइलें भी खुर्द-बुर्द कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें