दुकान के ताले तोड़कर चोरीगंगोह। मोहल्ला गुलाम औलिया स्थित हकीम इकबाल की दुकान के ताले तोड़कर चोर रविवार रात 50 किलो शहद, बैटरी और अन्य सामान ले गए। पीड़ित को सुबह घटना का पता चला। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।