फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचे युवक की पिटाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। कस्बा निवासी एक युवक को प्रेमिका के बुलाने पर जाना महंगा पड़ गया। ताक में बैठे ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और जम कर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घटना रात करीब 11 बजे की है। कस्बे के युवक का क्षेत्र के गांव पांडौली निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के कहने पर वह रात में उससे मिलने के लिए उसके घर गया था। जैसे ही वह प्रेमिका के घर पहुंचा तो ताक में बैठे गांव के कुछ युवकों ने उसे दबोच लिया। जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। बाद में युवक और उसके परिजनों द्वारा माफी मांगने पर पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें