चोरी और लूट के आरोपियों का चालान किया
नकुड ़(सहारनपुर)। पुलिस ने दिनदहाड़े दुकानों से चोरी व लूट तथा बाइक चोरी के अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है।
बुधवार को कोतवाली में सीओ यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि मंगलवार को नगर के केएलजीएम इंटर कालेज के सामने स्थित एक व्यापारी की दुकान में चोरी करते हुए एक चोर को दुकानदारों ने रंगे हाथ पकड़ लिया था। जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने पकड़े गए चोर से पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए चोरी के दोनों आरोपी युवकों से 20 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई है। दोनों आरोपियों सोनू उर्फ भिरड़ व साजिद निवासी मोहल्ला बंजारान, नकुड़ के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा सात माह पूर्व खेड़ा अफगान में सतेंद्र से हुई एक लाख 80 हजार रुपये की लूट के मामले में वांछित चल रहे जसपाल उर्फ जस्सी निवासी गांव शीतलपुर, थाना गंगोह व करीब 15 दिन पूर्व गांव रामगढ़ में शादी समारोह में आये व्यक्ति की बाइक चोरी के दूसरे आरोपी गांव याकूब पुर निवासी विकास को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।