फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर में मिली लाश--

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। देहात कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम सूचना मिली गांव सरकड़ीशेख में पूर्वी यमुना नहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया और आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मगर, मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि मृतक ने सलेटी रंग का कुर्ता पाजामा पहन रखा है और उम्र 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। माना जा रहा है कि शव पीछे से बहकर आया है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें