फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल 15 हजार की चपत लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। ठग ने एटीएम कक्ष में कार्ड बदल कर एक युवक से 15 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फतेहपुर थाने में दी तहरीर के अनुसार गांव गंदेवड़ा निवासी शमशाद पुत्र सुबराती मंगलवार दोपहर एक बजे रुपये ट्रांसफर करने के लिए फतेहपुर भादो स्थित पीएनबी के एटीएम में आया था। उस वक्त मशीन काम नहीं कर रही थी। इसी दौरान एक युवक अंदर आया और उसकी मदद करने के नाम पर उसका कार्ड ले कर मशीन में लगाया। इसी दौरान उसने उसका कार्ड बदल दिया और मशीन खराब बताते हुए वह चला गया। इसके बाद शमशाद भी गांव आ गया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर 15 हजार रुपये निकलने के दो मेसेज आए। इनमें एक में दस और दूसरे में पांच हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी थी। इस पर शमशाद कसबे में आया और युवक की तलाश की लेकिन वह नहीं मिल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें