फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक और बैंककर्मी से लूट में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक और बैंककर्मी से लूट में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। सरसावा क्षेत्र में चिकित्सक और बैंक कर्मचारी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। क्राइम ब्रांच और थाना सरसावा पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। इनके पास से लूटी गई नकदी, हथियार और दो बाइक बरामद की गई हैं।
एसएसपी दिनेश कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एक मई को सरसावा क्षेत्र में नकुड़ मार्ग स्थित क्लीनिक पर डाक्टर दिनेश राय से तीन बदमाशों ने तमंचे बल पर 13,500 रुपये नगदी लूटी थी। सरसावा थाना क्षेत्र में ही 22 अप्रैल को तीन बदमाशों ने बंधन बैंक कर्मी ललित कुमार निवासी भगवानपुर जनपद हरिद्वार से 87,710 रुपये की नकदी लूट ली थी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को क्राइम ब्रांच और थाना सरसावा पुलिस ने एक सूचना के आधार पर थाना सरसावा क्षेत्र में कल्याणपुर वाले रास्ते पर बने अंडरपास के निकट तीन बदमाशों गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी में से 40 हजार रुपये, तीन तमंचे और दो बाइक बरामद हुई। आरोपियों ने चिकित्सक और बैंक कर्मचारी से लूट करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नदीम निवासी ग्राम मोहितपुर, मोहम्मद भूरा उर्फ मुकम्मिल निवासी ग्राम श्रीचंदी थाना भगवानपुर हरिद्वार और इकबाल निवासी गांव नवादा सरसावा बताए। आरोपियों बताया कि उनके पास से मिली नगदी से लूट की और बाकी पैसा खर्च हो गया है। आरोपियों ने फरार साथी का नाम इकबाल बताया, जिसने लूट के लिए उन्हें बाइक उपलब्ध कराई थी। बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थाना सरसावा प्रभारी सुदेश और अभिसूचना विंग के प्रभारी जर्रार हुसैन और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें