फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौकश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी के आरोप में दो युवक पकड़े
विज्ञापन

चिलकाना। पुलिस ने गोकशी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 120 किलो गोमांस सहित गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव धौलाहेड़ी के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। एसआई हुकम सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव धौलाहेड़ी के जंगल में एक गन्ने के खेत में गोकशी कर रहे लोगों की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने दो युवक अनीश तथा अहकाम निवासी नयाबांस एकता कालोनी चिलकाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से 120 किलो गोमांस मिला तथा गोकशी के उपकरण छुरी, कुल्हाड़ी, रस्सा, लकड़ी का गुटका आदि बरामद किए। पुलिस के मुताबिक जांच कराने पर गोमांस की पुष्टि हुई है। अनीश और अहकाम को गोकशी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें