छुटमलपुर (सहारनपुर)। सर्दी का मौसम शुरू होते ही वन तस्कर सक्रिय हो गए हैं। बृहस्पतिवार रात किसी समय मोहंड रेंज से तस्करों ने खैर के दो पेड़ काट लिए। दिन निकलने पर खैर के पेड़ों की चोरी का पता चला तो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। मोहंड रेंज की बुड्ढावन से किसी समय खैर के दो पेड़ तस्करों ने काट लिए। वन प्रेमियों का कहना है कि कर्मचारी गश्त नहीं करते हैं, जिस कारण तस्कर सक्रिय हैं। इस बारे में वन दरोगा शिव कुमार का कहना था कि मामला अज्ञात में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और रात में गश्त को प्रभावी बनाया जा रहा है।