मोबाइल झपट ले गए बाइकर्स गैंग के बदमाश
गंगोह (सहारनपुर)। बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल लूट लिया। वहीं रिश्तेदारी में आए एक व्यक्ति की बाइक भी चोरी हो गई।
नगर के मोहल्ला मोहम्मद गौरी निवासी शेखर बृहस्पतिवार रात अपने भाई से मिलकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में श्री शिव दुर्गा भुवनेश्वरी देवी पंचायती मंदिर के पास पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। गांव बाईखेड़ी निवासी रविंद्र शुक्रवार को बाइक से जंधेड़ा मार्ग पर अपने एक रिश्तेदार के यहां आया था। उसने बाइक को बाहर खड़ी की थी। रिश्तेदार से मिल कर कुछ देर बाद जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक गायब थी। दोनों पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।