फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलकाना रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। कस्बा सुल्तानपुर निवासी एक व्यक्ति ने दो युवकों पर अपनी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि किशोरी शुक्रवार दोपहर को किसी कार्य से घर से बाहर गई थी। आरोपी युवकों ने किशोरी को अपनी बातों में उलझा लिया तथा बहला फुसला कर उसे अपने साथ ले गए। किशोरी के काफी देर तक घर से वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि किशोरी को दो युवक अपने साथ ले गए हैं। पुलिस ने सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाला निवासी आरोपी शोएब पुत्र सलीम तथा शाहरुख पुत्र महबूब के खिलाफ धारा 363 तथा 366 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने किशोरी तथा आरोपितों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें