फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। गांव बुडढाखेडा निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर गांव के एक युवक पर पुत्री से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा गया है कि गांव का एक युवक पांच वर्ष से उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता आ रहा है। जब युवक को शादी करने के लिए कहा गया तो उसने साफ मना कर दिया। सोमवार रात युवक ने पुत्री के साथ मारपीट की। मारपीट की सूचना पर डायल 100 गांव में पहुंची। लेकिन आरोपी युवक घर से फरार हो गया। मंगलवार सुबह युवती के पिता तथा उसकी पुत्री ने थाने में पहुंच कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें