सहारनपुर। एसपी सिटी सहारनपुर प्रबल प्रताप सिंह के अनुसार सिपाही भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया सॉल्वर गैंग सबसे ज्यादा मेरठ जिले में सक्रिय था। अब तक जांच में ठेका देने वाले जिन 13 परीक्षार्थियों को चिह्नित किया है, वो मवाना अथवा आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। गैंग के सरगना मनीष राणा के खिलाफ मवाना थाने में पहले से लूट का मुकदमा दर्ज है। सॉल्वर गैंग कई माह पहले इलाहाबाद में हुई रेलवे की परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर चुका है। लिहाजा रेलवे विभाग को अलग से रिपोर्ट भेजी जा रही है।