गैंगस्टर में चार लोगों को निरुद्ध किया
चिलकाना। पुलिस ने जिलाधिकारी की संस्तुति पर चार गिरोहबंद अपराधियों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि गांव दूधगढ़ निवासी अमजद, गांव दतौली रांघड निवासी पंकज उर्फ लुक्का, गांव दुमझेडा निवासी मुकेश और दुमझेड़ा निवासी जावेद ने मिलकर एक गैंग बना रखा है। यह सभी मिलकर लूट, चोरी, मारपीट तथा हत्या करने के प्रयास जैसे कार्यों में लिप्त हैं। इनके खिलाफ थाना चिलकाना सहित अन्य थानों में भी अनेक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनके खिलाफ कोई भी व्यक्ति डर के कारण किसी तरह की सूचना पुलिस को देने से डरता है। इनकी गतिविधियों को देखते हुए चारों के खिलाफ जिलाधिकारी की संस्तुति पर गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है।