तीन लोगों पर गुंडा एक्ट लगाया
चिलकाना। पुलिस ने तीन लोगों पर गुंडा एक्ट लगाया है। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि गांव दुमझेड़ा निवासी जुमशैद के विरूद्ध गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई। जुमशैद के खिलाफ थाना चिलकाना तथा थाना कुतुबशेर में करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, मुरसलीन उर्फ मुन्ना निवासी मजहर हसन के विरुद्ध गोकशी के कई मुकद्दमे दर्ज हैं और सोना उर्फ निजाम निवासी मजहर हसन पर भी गोकशी के मामलों में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।