पशुशाला से गाय चुरा ले गए चोर
बेहट। थाना बिहारीगढ़ के ताल्हापुर गांव निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के पास ही उसकी पशुशाला है। रात चोर किसी वाहन से आए और पशुशाला से लगभग 50 हजार रुपये की कीमत की एक गाय चोरी कर ले गए। इसी बीच उसकी आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। 100 नंबर पर सूचना दिए जाने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर चोरों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।