धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से अवैध खनन क्षेत्र में खुलेआम हो रहा है। पुलिस उच्चाधिकारियों की शिकायत पर कभी कुछ वाहनों को पकड़ अपनी सतर्कता दिखा देती है। शुक्रवार को पुलिस चौकी टोडरपुर के सामने से ही अवैध खनन से भरी भैंसा बुग्गियां देखने को मिली। चौकी पुलिस इन्हें नजर अंदाज करती देखी गयी। सूत्रों के अनुसार खनन माफिया पहले ही चौकी पुलिस से वाहन निकालने की सेटिंग कर लेते हैं। यमुना में जोधेबांस, आलणपुर, नुनयारी आदि घाटों पर पुलिस की मिलीभगत से प्रतिदिन खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। उधर, सीओ बेहट का कहना है कि शिकायत की जांच की जाएगी। यदि अवैध खनन में कोई पुलिसकर्मी संलिप्त पाया गया तो प्रभावी कार्रवाई होगी।